Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

वंदे भारत ट्रेन बुधवार से रियासी कस्बे के रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, लोगों में खुशी का माहौल

Jammu Kashmir: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार से जम्मू क्षेत्र के रियासी कस्बे के स्टेशन पर रुकेगी, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से रियासी के लोगों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है।

वंदे भारत ट्रेन रियासी में दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी। अब तक ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन कटरा और श्रीनगर के बीच केवल एक बार बनिहाल में रुकती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जून को हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को पहली बार रवाना किया था। ये ट्रेन जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ती है।