Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड: कार्बेट पार्क के ढिकाला में रेस्क्यू किए गए घायल बाघ की मौत

कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला के जंगल में दूसरे बाघ से हुए संघर्ष में घायल हुए बाघ की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीटीआर वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने पीटीआई वीडियो को बताया, "हमें सूचना मिली कि ढिकाला क्षेत्र में एक बाघ घायल हो गया है। हमने बाघ को बचाया और उसे रेस्क्यू सेंटर में लाकर उसका इलाज शुरू किया गया।
लेकिन घायल बाघ की डिहाइड्रेशन और चोटों के कारण इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।"

उन्होंने आगे बताया कि जानवर नर था और उसकी उम्र लगभग सात से आठ वर्ष थी। बाघ की मौत के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइंस के तहत उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव परीक्षण के बाद बाघ के शव को नष्ट कर दिया गया।