Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: चमोली में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

उत्तराखंड के चमोली जिले में व्यापारी संघ ने गुरुवार को जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में नाई को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चमोली के एसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया पुलिस स्टेशन से थराली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर एक्शन लेते हुए दिलबर खान को अरेस्ट किया।

एसपी ने कहा कि आरोपित को लोकल कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रेप पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने लड़की के साथ रेप किया और वारदात की वीडियो बनाई। उसके बाद आरोपित ने पीड़िता को धमकी देना शुरू कर दिया। चमोली जिले में एक महीने के अंदर ये दूसरी वारदात है।

पहले मामले में नंदानगर तहसील में नाई की दुकान चलाने वाले शख्स ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की की ओर अश्लील इशारे किए, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़का और प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने नंदानगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी। घटना दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ी थी।