Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: बांस दिखाएगा रास्ता, खतरे से भी निपटने में करेगा मदद

बांस रास्ता दिखाएगा और खतरे से निपटने में मदद करेगा, यह बात चौंकने की हो सकती है, लेकिन ऐसा संभव हुआ है। बांस रेशा विकास परिषद के सहयोग से अल्मोड़ा के दुनाड़ के एक स्वयं सहायता समूह ने माडर्न बैंबू स्टिक को तैयार किया है। इस स्टिक में फ्लैश लाइट, कैंप लाइट से लेकर टार्च का भी काम करेगी।

इसके अलावा चलते-चलते मोबाइल पर बात करने के लिए डिस्प्ले की सुविधा भी है। इस स्टिक से आपात स्थिति में लाठी की तरह प्रहार कर बचाव भी कर सकते हैं। बांस एवं रेशा विकास परिषद के सहयोग से दुनाड़ में बांस हस्तशिल्प विकास समिति ने करीब दो साल पहले माडर्न बैंबू स्टिक विकसित करने पर काम शुरू किया।