Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड: रामनगर के सीतावनी-भंडारपानी मार्ग पर लगाए गए हैं AI वाले कैमरे

उत्तराखंड के वन विभाग ने रामनगर वन प्रभाग में सीतावनी-भंडारपानी मार्ग पर घास के मैदान में एआई वाले हाईटेक कैमरे लगाए हैं। ये इलाका हाथियों के लिए काफी मशहूर है।

ये कैमरे पर्यटकों की आवाजाही को कैद करेंगे। दरअसल वन अधिकारियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद कुछ पर्यटक जानवरों तस्वीरें लेने के लिए रुकते हैं, इससे जानवरों को परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों और प्रकृति प्रेमियों ने वन विभाग की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे वन्यजीवों और पर्यटकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वन अधिकारियों के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्षों को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है।