उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को भारत सरकार के मानकों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस बरसात से हुए नुकसान का सर्वे करवा लिया गया है जल्द ही भारत सरकार के मानकों के अनुसार मुआवजा वितरण किया जाएगा।
गणेश जोशी ने कहा, "हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और बेमौसम बारिश से जिन किसानों की मेहनत पर पानी फिरा है, उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब और हक दिया जाएगा। साथ ही मंत्री ने विभाग को यह भी सुनिश्चि करने के निर्देश दिए कि बीमा कंपनियों के माध्यम से जल्द से जल्द क्लेम दिलाया जाए। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों (जैसे ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार) और पहाड़ी जनपदों में गेहूं, सरसों और फलदार वृक्षों (खासकर आम और लीची) को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।