Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दहशत का माहौल, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भनवतरा गांव में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में मदद के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।