Breaking News

तरनतारन: सरपंच की हत्या के मामले में DSP और SHO सस्पेंड     |   US के साथ तनाव के बीच तेहरान के पास ब्लास्ट     |   बिहार: कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला     |   लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी     |   बिहार के सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली     |  

Uttarakhand: वन मंत्री ने किया फाटो टाइगर सफारी के लिए नए गेट का उद्घाटन

उत्तराखंड सरकार लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है और जंगलों में सफारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है उसी क्रम में आज जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो टाइगर सफारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतरामपुर क्षेत्र से एक नए गेट का शुभारंभ किया गया। आज प्रदेश वन मंत्री सुबोध उनियाल जसपुर पहुंचे और पतरामपुर पहुंचकर उन्होंने सफारी के लिए नए गेट का शुभारंभ किया। साथ ही सफारी के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद अजयभट्ट, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विधायक आदेश चौहान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गेट का शुभारंभ करने पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इको टूरिज्म के जरिए राज्य में 2 लाख नोजबानों को रोजगार दिया जा सकता है। इसी के तहत फाटो में सफारी शुरू करने का निर्णय लिया गया था उसकी शुरुआत आज होने जा रही है। वन मंत्री ने कहा आज जसपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जो जसपुर की पहचान भी बनेगा और लोंगो के रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी। वन मंत्री ने कहा वनों में मेन पावर भी बढ़ाई गई है जिसके लिए दो हजार से ज्यादा नियुक्तियां की गई है चाहे फारेस्ट गार्ड हो दरोगा हो या रेंजर हो इन सबकी नियुक्तियां की गई है।