उत्तर प्रदेश के मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी मुठभेड़ में गुरुवार शाम को मारा गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रिंकू गुर्जर हत्या के एक मामले में फरार था। उसने कथित तौर पर आजाद नाम के एक व्यक्ति पर गोली चलाई और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आजाद को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वारदात के दौरान रिंकू को भी गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.