Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

उत्तर प्रदेश: बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बढ़ा तनाव

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर जारी तनाव सोमवार को बढ़ गया। लोगों ने यहां घरों, शोरूमों और दुकानों में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद 22 साल के लड़के की मौत के मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, महराजगंज के मंसूर गांव में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच पथराव और फायरिंग में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि 25-30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में शांति लाने के लिए पुलिस काम कर रही है।

एसपी ने कहा कि सलमान नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बता दें, दोनों गुटों मे ये विवाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर पर म्यूजिक बजाने के लेकर हुआ था।