Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने की वजह से छह की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली चौराहे पर उस समय हुई जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवगांव जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान नारायणपुर चरगहा के निवासी हरेंद्र मद्धेशिया, योगेंद्र मद्धेशिया, रंजीत और मुकेश और कुसमा गांव निवासी भीम लक्ष्मण यादव और कार ड्राइवर ओम प्रकाश के रूप की गई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। आधिकारिक बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिले के अधिकारियों को घायलों का शीघ्र और इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।