Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में स्कूल बस में आग, सभी छात्र सुरक्षित

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में गुरुवार को छात्रों को ले जा रही स्कूल बस में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने कहा, "सुबह करीब साढ़े सात बजे वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि कौशांबी इलाके में आने वाले श्री श्री रेजीडेंसी में एक स्कूल बस में आग लग गई है। दमकल की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।"

उन्होंने आगे बताया कि घटना के वक्त बस में करीब 14-15 बच्चे सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।