Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल पद के लिए भर्ती परीक्षा शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए शुक्रवार को पूरे राज्य में परीक्षा केंद्रों पर एस्पिरेंट उमड़ेे। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने किया है। भर्ती परीक्षा इस साल मार्च में होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद रद्द हो गई। परीक्षा की अगली तारीख अगस्त के लिए तय की गई।

छात्रों को उम्मीद है कि इस बार सलीके से परीक्षा निपटेगी। राजधानी लखनऊ के 81 सेंटर पर करीब 80,000 एस्पिरेंट परीक्षा देने पहुंचे। वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वाराणसी में भी 80 सेंटर पर करीब 70,000 एस्पिरेंट ने परीक्षा दी। वहां भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

प्रयागराज में एस्पिरेंटों को उम्मीद थी कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा। 60,244 पदों के लिए भर्ती परीक्षा पांच दिन चलेगी। अंतिम परीक्षा 31 अगस्त को होगी।