Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में डंपर और एसयूवी की टक्कर में एक की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मालिन पुरवा के निकट अनियंत्रित डंपर और एसयूवी की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है और बोलेरो में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार यात्री एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह भयानक दुर्घटना घटी। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, घायलों और मृतकों के परिवारों को सूचित किया जा रहा है।