Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर प्रदेश: मूक बधिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के रामपुर में मूक बधिर 11 साल की नाबालिग बच्ची से बुधवार को कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना कोतवाली शाहबाद क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात से लापता लड़की बुधवार सुबह खेत में खून से लथपथ हालात में मिली। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) जयपाल सिंह ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।