Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तर प्रदेश: मथुरा में बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के खाजपुर गांव से बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। मथुरा एसएसपी ने ये जानकारी दी।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, ‘‘पूरे जिले में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी के दौरान ऐसे ही एक अभियान में पुलिस को वहां काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला।"

एसएसपी ने बताया, "पूछताछ के दौरान 35 पुरुषों, 27 महिलाओं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है। वे तीन-चार महीने पहले मथुरा आए थे।" उन्होंने बताया, "इस संबंध में ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है।" एसएसपी ने बताया कि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और उनकी टीम भी पूछताछ कर रही है।