Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

सौराष्ट्र में बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान, आम किसानों में दहशत

मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र में बेमौसम बारिश का अनुमान लगाया है। इससे वहां के आम किसानों में दहशत है। सौराष्ट्र में होने वाले खास किस्म के आम देश दुनिया में मशहूर हैं।

इस साल किसान तय समय से पहले अपनी उपज तोड़ने पर मजबूर हैं। इससे बाजार में कच्चे आम की बाढ़ आ गई है। नतीजा ये है कि आम की कीमत गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

पहले ही आम के पेड़ों पर 50 फीसदी से कम बौर लगे थे। यानी आम किसानों को पहले ही एक झटका लग चुका था। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया है। 

यहां अमूमन सालाना तीन लाख मीट्रिक टन से ज्यादा 'केसर' आम होते थे। इस साल सिर्फ दो लाख मीट्रिक टन आम की फसल होने का अनुमान है।