Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

टमाटर फार्म पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मशीनीकृत कृषि तकनीक की सराहना की

 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग के लिए ब्राजील गए हुए हैं। इस बैठक से पहले कृषि मंत्री ने ब्राजील के साओ पाउलो में टमाटर के खेत का दौरा किया और फसलों को उचित मात्रा में पोषक तत्व और पानी उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कृषि तकनीकों की सराहना की।

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल को ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेंगे।