Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Madhya Pradesh: उज्जैन में खेत में सोए किसान की हत्या

Ujjain: एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, "भाटपचलाना थाना अंतर्गत बालोदा एक गांव है वहां किशन सिंह राजपूत जी है जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। इनके दो बेटे भी हैं। ये रात में खेत पर रुके थे। जहां लहसुन की फसल कट कर रखी हुई थी। भाई भी कुछ दूर अपने खेत पर रुके हुए थे और इनके परिचित भी वहां थे। इनका कहना है कि रात को इन्होंने चाय वगैरह पी और वहां सोने चले गए। इसी दौरान किसी के द्वारा सर पर वार करके हत्या कर दी गई है। अभी जो बॉडी है उनको पीएम के लिए भेजा गया है। डॉग यूनिट और एफएसएल टीम को वहां पर भेजा गया है। मुझे लगता है कि सीन क्रिएशन में वहां जो हमलोगों को क्लूज मिले हैं किसके द्वारा ये कार्य किया गया है क्लियर हो जाएगा।" 

उज्जैन में सोमवार की रात एक किसान की खेत में सोेते समय हत्या कर दी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पीड़ित की पहचान किशन सिंह राजपूत के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी।

पुलिस ने कहा कि वो अपने दो बेटों के साथ भाटपचलाना पुलिस स्टेशन के बालोदा लक्खा नामक गांव में रहते थे। किशन सिंह का भाई पास के खेत में रहता था।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात को सभी साथ चाय पीने के बाद सोने चले गए। रात में ही किसी ने उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्राइम की जांच के लिए एफएसएल, डॉग यूनिट के साथ साइबर सेल को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही कातिल पकड़ा जाएगा।