अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत की चार दिवसीय यात्रा करेंगे, जिसका उद्देश्य व्यापार, रक्षा तथा ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। यह रूबियो की पहली भारत यात्रा होगी। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री रूबियो 23 से 26 मई तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, जहां वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नयी दिल्ली जाएंगे।’’
पिगोट ने बताया कि विदेश मंत्री वहां वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ बैठकों के दौरान ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे।
रूबियो 22 मई को स्वीडन में उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह भारत की यात्रा पर रवाना होंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
You may also like
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, शिमला में लू की चेतावनी जारी.
एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, जल्द आएगी रिपोर्ट- बोले राम मोहन नायडू.
उत्तर बंगाल पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, AIIMS-IIT और कैंसर अस्पताल खोलने का वादा दोहराया.
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक का किया ऐलान, बोलीं- 'खुद से दूर हो गई हूं'.