Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

UP: राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और रायबरेली के लिए रवाना हुए

विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली रवाना होने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाद में हैदराबाद में जाति सर्वे से संबंधित बैठक में हिस्सा लेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी यूपी के फुरसतगंज हवाई अड्डे से शाम पौने पांच बजे वहां पहुंचेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी तेलंगाना में बोवेनपल्ली में गांधीवादी विचारधारा केंद्र जाएंगे और शाम साढ़े छह बजे तक जाति जनगणना पर डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। बाद में, वो वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।