Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

UP: नोएडा में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, इलेक्ट्रीशियन की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-74 के पास अंडर कंस्ट्रक्शन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में मंगलवार देर रात भयानक आग लग गई। इसमें एक इलैक्ट्रीशियन की मौत हो गई है।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बैंक्वेट हॉल बड़ा होने की वजह आग पर काबू पाने में वक्त लग गया।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि बैंक्वेट हॉल का ज्यादातर हिस्सा जल चुका है, जिससे काफी नुकसान हुआ है।