Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

UP: चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और कराया भोजन, CM योगी ने किया 'कन्या पूजन'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महानवमी के मौके पर गोरखपुर में 'कन्या पूजन' किया। कन्या पूजन करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि की नवमी का पर्व है। इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 11 अक्टूबर को 'नवमी' पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य भर में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे।

पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।