Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Kerala Polls: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा समेत किए ये बड़े वादे

Kerala Polls: कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें राज्य परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कल्याण पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक-एक हजार रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया गया है।

कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने घोषणापत्र का ब्योरा देते हुए कहा कि केरल के हर परिवार को 25-25 लाख रुपये की बीमा योजना उपलब्ध कराई जाएगी और छोटे कारोबारों को पांच-पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

घोषणापत्र में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे कर्मियों के वेतन में संशोधन, 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता तथा वायनाड में एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना का भी वादा किया गया है।