Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

दो साल के बच्चे ने खाया मुर्गी का कच्चा मांस, बर्ड फ्लू से हुई मौत, आंध्र प्रदेश में अलर्ट

आंध्र प्रदेश में पिछले माह दो साल की बच्ची की ‘बर्ड फ्लू’ से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मृत्यु 15 मार्च को हुई थी और बाद में पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने उसके नमूने की जांच में ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया, ‘एम्स-मंगलागिरी में इलाज के दौरान लड़की की बर्ड फ्लू से मौत हो गई।’ हालांकि,  पूरे परिवार में केवल बच्चे को ही बर्ड फ्लू हुआ है, जिससे अधिकारी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि पालनाडु जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है और हम यह पता नहीं लगा सके कि लड़की कैसे संक्रमित हुई।

यह पूछे जाने पर कि क्या बच्ची ने बिना पका 'चिकन' खाया था तो अधिकारी ने कहा कि उसके परिजनों ने ऐसी बात कही थी और इसी कारण इसे (बर्ड फ्लू का) संभावित मामला माना गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की कभी-कभी बिना पके 'चिकन' के एक या दो टुकड़े खा लेती थी और संक्रमण का लक्षण दिखाई देने से पहले भी उसने 'चिकन' का एक टुकड़ा खाया था।