Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पौड़ी में हिरण के अवैध शिकार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी मुख्यालय के समीप गडोली में घुरड़ (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया है। साथ ही खुर व खाल भी मिली है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। मांस, खुर व खाल के सैंपल जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेज दिए गए हैं।

वन विभाग को मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट में घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज दिनेश चंद्र नौटियाल के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। वहां एक आरोपी विजय दनोसी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस मिला। साथ ही खुर व खाल भी बरामद हुई।