Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

झारखंड के लातेहार मुठभेड़ में 15 लाख रुपए के दो नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

झारखंड में लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है। जिले के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 15 लाख इनामी पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई है। इस दौरान पांच लाख का इनामी पप्पू गंझू भी मार गिराया गया।

दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहारा अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया। 

पुलिस ने दोनों उग्रवादियों के शव को बरामद कर लिया है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि जेजेएमपी नक्सली संगठन लातेहार और आसपास के जिले में काफी सक्रिय था। पुलिस की ओर से इस संगठन के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। शुक्रवार की रात मिली सटीक सूचना के तहत पुलिस ने घेराबंदी की और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।