Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

केरल के सबरीमाला मंदिर के बाहर NDRF के दो जवानों को पहनाया गया प्रमोशन का बैज

केरल के सबरीमाला में तैनात एनडीआरएफ के दो जवानों को प्रमोशन दिया गया। खास बात ये है कि प्रमोशन का बैज मंदिर के गर्भगृह के बाहर ही लगाया गया।भगवान अयप्पा के मंदिर के बाहर प्रमोशन बैज लगने पर जवान अजेश और किरण नवले ने कहा कि यह ईश्वर का आशीर्वाद है और उन्होंने ये सम्मान लेने के साथ ही और ज्यादा मेहनत करने का वादा किया। केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले अजेश पिछले 45 दिनों से सबरीमाला में तैनात हैं, वहीं महाराष्ट्र के सतारा के मूल निवासी किरण ने पिछले साल 20 दिसंबर को सन्निधानम से अपनी ड्यूटी शुरू की थी।

एनडीआरएफ का मुख्य काम भीड़ को प्रबंधित करना होता है। मंदिर में लगने वाली लंबी लंबी लाइनों की वजह से कई बार भगदड़ जैसे हादसे हो जाते हैं और इन हादसों में कई लोग मर भी जाते हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए ही मंदिर में एनडीआरएफ के साथ ही केरल पुलिस और आरएएफ की टीमों को तैनात किया गया है।