Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Kerala: मलप्पुरम में टेंपो और लॉरी के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत, 20 घायल

Kerala: केरल के मलप्पुरम में शुक्रवार देर रात एक टेंपो वैन के लॉरी से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान टेंपो वैन चालक राजू (38) और यात्री रेमणी (65) के रूप में हुई है। दोनों पलक्कड़ के निवासी थे। कोंडोटी थाने के अधिकारियों ने बताया कि वैन में करीब 25 यात्री सवार थे।

वे सभी एक तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा कोझिकोड-पलक्कड़ राज्य राजमार्ग पर पुल्लिक्कल, पेरियांबलम के पास देर रात 12.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि टेंपो वैन की लॉरी से टक्कर होने के दौरान इलाके में भारी बारिश हो रही थी।उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजू और रेमणी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार, टेंपो वैन के कम से कम 16 यात्रियों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, लॉरी चालक और वाहन में सवार तीन अन्य लोगों को कोंडोटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोंडोटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।