Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अनिमेष देबबर्मा का इस्तीफा, बीजेपी सरकार में ली मंत्री पद की शपथ

Tripura: सीनियर टिपरा मोथा नेता अनिमेष देबबर्मा ने गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के एक दूसरे विधायक बृषकेतु देबबर्मा के साथ पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। अनिमेष देबबर्मा ने राजभवन में मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं अपनी सारी क्षमता लोगों के लिए काम करने में लगा दूंगा। मैंने विपक्ष के नेता के रूप में हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया हूं।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि मंत्रियों का विधानसभा में शपथ लेना राज्य में सभी जनजातियों के बीच एकता का उदाहरण है। ये घटनाक्रम त्रिपुरा के लोगों के सभी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए नई दिल्ली में टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। इस समन त्रिपुरा में मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित नौ मंत्री हैं। नियमों के मुताबिक राज्य में सीएम समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा, जो अभी राज्य से बाहर डेरा डाले हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए वापस आएंगे। त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दो फरवरी को हुए थे।