Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

त्रिपुरा: कैलाशहर में सीमा पार करने के आरोप में पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के अंतर्गत ईरानी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया गया। ये घटना एक दिन पहले हुई थी और अदालत ने बाद में उन्हें कैलाशहर जेल में न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

घटना के बारे में एसडीपीओ जयंत करमाकर ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर ईरानी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने नौ मई की देर रात अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देपाचरा गांव से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने खुलासा किया कि उनके दो और साथी पैतुरबाजार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत मछमारा में एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे थे।

सुराग मिलने पर ईरानी पुलिस ने मछमारा में छापेमारी की और शेष दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शेख मोहम्मद रूबेल, दुलाल मिया, असमा बेगम, चंपू देब और एक वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है।

एसडीपीओ करमाकर के अनुसार, सभी पांचों बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के रहने वाले हैं और अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आए थे। आरोपियों को कैलाशहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि उन्हें 22 मई को फिर से पेश किया जाए।