Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

त्रिपुरा: पंचायत चुनावों में बीजेपी ने परचम लहराया, 97 फीसदी सीटें जीतीं

सत्तारूढ़ बीजेपी ने त्रिपुरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 97 फीसदी सीटें जीतकर परचम लहराया है। अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी।

ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की 71 फासदी सीटों पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की। बाकी 29 फीसदी सीटों के लिए आठ अगस्त को वोटिंग हुई थी और गिनती मंगलवार को खत्म हुई।

अधिकारी ने कहा, पार्टी ने 606 में से 584 ग्राम पंचायतें, 35 पंचायत समितियों में से 34 और आठ जिला परिषदों में से आठ में जीत हासिल की। बीजेपी ने जून में पूर्वोत्तर राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीती थीं।

राज्य चुनाव आयुक्त असित कुमार दास ने कहा कि आठ जिला परिषदों की 96 सीटों में से बीजेपी ने 93 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने दो और सीपीआई (एम) एक सीट जीती।

पंचायत समितियों के मामले में, राज्य की पार्टी ने कुल 188 सीटों में से 173 सीटें जीतीं, जहां वोटिंग हुई थी। सीपीआई (एम) ने छह और कांग्रेस को आठ सीटें मिलीं।