Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आयुष्मान चिरायु कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज बंद, मेडिकल एसोसिएशन ने बताई ये वजह

Ambala: हरियाणा सरकार पर करीब 300 करोड़ रुपये बकाया होने की वजह से प्रदेश के निजी अस्पतालों ने चिरायु-आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बंद करने का फैसला किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने आयुष्मान भारत के सीईओ को पत्र लिखकर बकाया 300 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी कराने की मांग की है।

आईएमए ने गुरुवार को लेटर जारी कर सरकार को 24 घंटे का समय दिया था। प्रदेश में अब तक 10 लाख लोग वीवा कार्ड का लाभ उठा चुके हैं, जिसके तहत केंद्र सरकार सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराती है।

आईएमए ने कहा कि उसने हरियाणा सरकार को निजी अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए समय देते हुए सभी निजी अस्पतालों में इस योजना का लाभ 30 मार्च तक रोक दिया है।