Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

MP: गुना में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

Guna: मध्य प्रदेश के गुना हवाई पट्टी पर उतरते समय बुधवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक महिला पायलट घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से घटना शाम करीब पांच बजे हुई।

गुना कैंट के इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने कहा, "एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गुना से सागर के लिए उड़ान भर रहा था, तभी वो फिसलकर झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" पंकज त्यागी ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से गुना हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग करते समय विमान रनवे से फिसल गया और पास की झाड़ियों में जा गिरा।