Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Mumbai: मीरा रोड स्टेशन पर ट्रेन हादसा टला, रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

मुंबई के मीरा रोड स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन हादसा टल गया। रविवार शाम करीब चार बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से एक ट्रेन गुजरी। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक ही टेढ़ा हो गया। हालांकि प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की नजर ट्रैक पर पड़ी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया जो तुरंत हरकत में आए।

वहां से गुजरने वाली अगली ट्रेन के ड्राइवर को भी सतर्क किया गया। बताया गया कि इस ट्रैक से होकर गुजरने वाली लोकल ट्रेन को रफ़्तार धीमी करके आगे जाने दिया गया। अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।