Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

शिमला में बाढ़ से ट्रैफिक जाम

शिमला में शनिवार सुबह बादल फटने से आई बाढ़ की वजह से सड़कें बंद हो गई और ट्रैफिक जाम हो गया. सेना ने सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद करीब 45 लोग लापता हैं. तीन और शव बरामद होने के साथ कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर सबडिविजन में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ शिमला और कुल्लू जिले की सीमा पर समेज का दौरा किया, हालात का जायजा लिया और पीड़ितों से बातचीत की.