Breaking News

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया     |   ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

अमरनाथ यात्रा से पहले NH-44 पर तीन दिन रात में यातायात बंद, होगा मरम्मत कार्य

आगामी अमरनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के एक हिस्से पर तीन दिनों तक रात के समय यातायात बंद रहेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदिल हमीद गनई ने दी है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर रामसू और बनिहाल के बीच नचलाना और हिंगनी क्षेत्र में सड़क की मरम्मत और मैकडमाइजेशन (सड़क की नई परत बिछाने) का काम किया जाएगा। इसी वजह से यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

एसएसपी के अनुसार, 12-13 जून, 14-15 जून और 16-17 जून की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक चेनानी-नाशरी (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी) सुरंग से लेकर बनिहाल स्थित नवयुग सुरंग तक लगभग 63 किलोमीटर लंबे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों रात में उधमपुर के जखैनी से शाम 5 बजे के बाद श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह काजीगुंड से रात 9 बजे के बाद जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोक दी जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध जम्मू, उधमपुर, बटोट, डोडा और किश्तवाड़ के बीच चलने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।