Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हिमाचल: बाढ़-बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद पर्यटन घटा, पर्यटकों की संख्या में 8 फीसदी की गिरावट

हिमाचल प्रदेश के 'पहाड़ों की रानी' शिमला में मानसून के मौसम में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट की असल वहज राज्य के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई बादल फटने की घटनाओं को माना जा रहा है, जबकि ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पर्यटन उद्योग का ये हाल बीते कई सालों से है।

वहीं, अधिकारी बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में होटल बुकिंग में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों में आठ जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना में बाढ़ आ सकती है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। अधिकारियों के मुताबिक मानसून के बाद से राज्य में बाढ़ की 31, बादल फटने की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं है। बाढ़ और बारिश की इन घटनाओं में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।