Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

ससुराल में मिली प्रताड़ना, थाने में अफसर ने किया रेप

झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. लेकिन थाने में तैनात थानेदार ने न्याय दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप कर दिया. वहीं जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी थानेदार ने शादी का झांसा देकर बार बार रेप किया. अब पीड़ित युवती ने एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत दी है. वहीं एसएसपी ने इस शिकायत पर हटिया के डीएसपी राजा मित्रा को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.