Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Odisha: कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, गणेश उइके समेत तीन अन्य ढेर

Odisha: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली विद्रोहियों में शीर्ष माओवादी गणेश उइके भी शामिल है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य उइके ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था और उस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ चाकापद पुलिस थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए। उनमें से एक की पहचान 69 वर्षीय गणेश उइके के रूप में हुई है, जो अपने उपनामों पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा से भी जाना जाता था। वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुल्लेमाला गांव का निवासी था।” अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं सहित अन्य तीन नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।