Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

Madhya Pradesh: टीकमगढ़ में जमीन विवाद को लेकर तीन किसानों की मौत, चार अन्य घायल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रविवार को जमीन विवाद पर हुई झड़प में तीन भाइयों (सभी किसान) की मौत हो गई। इसमें दो महिलाओं और एक 10 साल की लड़की समेत चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रामनगर में हुई।

उन्होंने बताया कि बम्होरीकला थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव निवासी चतुर्भुज (35), परमलाल (37) और बलराम (44) तीनों भाइयों पर 8-10 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीओपी ने बताया, "जतारा थाना क्षेत्र में कृषि भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद था। चतुर्भुज की पत्नी, उनके 17 वर्षीय बेटे समेत परमलाल की पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी, बीच-बचाव करने पर घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गौतम ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।