Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा मंदिर पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु, बोले- न भुला पाने वाला दिव्य अनुभव

Amarnath Yatra: हजारों तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। तीन जुलाई को शुरू हुई यात्रा में अब तक लगभग 14 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा पूरी करने वाले तीर्थयात्रियों ने इस अनुभव को दिव्य और कभी न भुला पाने वाला बताया।

कई तीर्थयात्री अपनी पवित्र यात्रा पूरी करने में कामयाब रहे तो कुछ तीर्थयात्रियों को तय समय से जुड़े सख्त नियमों की वजह से  देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके जोश में कोई कमी नहीं दिख रही है। साथ ही भगवान के जयकारे गुफा मंदिर तक पहुंचने के उनके इरादों को और मजबूत कर रहा है।

सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रा पर आने वाले सभी लोगों की कड़ी जांच की जा रही है और भीड़ को काबू में रखने के सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। अधिकारियों ने सभी से धीरज बनाए रखने की अपील की है। 

हजारों श्रद्धालु जम्मू में पंजीकरण केंद्रों पर कतारों में खड़े हैं और पवित्र गुफा की यात्रा शुरू करने के लिए अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को छह हजार चार सौ से ज्यादा तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम के रास्ते पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए।