Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं है: सुकांता मजूमदार

भीड़ द्वारा आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ करने पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं है। जिस तरह से देर रात 2000-2500 गुंडे मेडिकल कॉलेज में घुस गए। डॉक्टरों को मारा। धमकी दी गई।

पुलिस चुप बैठी रही। अगर कोई राज्य सरकार अपनी राजधानी में कानून व्यवस्था कायम नहीं कर पा रही तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई। मैं कल आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करूंगा।"