Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज भी हंगामा जारी

जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर मंगलवार (8 अप्रैल) को एक बार फिर भारी हंगामा और नारेबाजी जारी है. संदन में विधायकों के बीच इस कानून को लेकर मारपीट और हाथापाई भी हुई है. हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थागित कर दी है. जम्मू कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई एनसी और पीडीपी के विधायकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. पीपीडी विधायक वाहिद उर्ररहमान ने वक्ट एक्ट के खिलाफ प्रसस्ता रखा. इसके बाद हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गया.

जम्मू कश्मीर विधानसभा का सत्र शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वक्फ कानून (Waqf Bill) के खिलाफ स्थगन प्रस्थाव लाने की मांग की. स्पीकर द्वारा अनुमति न दिए जाने पर सत्ता पक्ष के विधायक एक बार फिर अपनी सीटों से उठकर सदन के बेल में पहुंच गए. वहीं भाजपा विधायकों ने अपनी सीटों पर बैठकर मेज थपथपाकर स्पीकर के आदेश का स्वागत किया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने 'वक्फ बिल नामंजूर, वक्फ बिल नामंजूर' के नारे लगाए. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वक्फ बिल पर अपने प्रस्ताव को सदन में लाने पर जोर दिया. इस पर भाजपा के सदस्य भी अपनी सीटों पर खड़े होंगे और शोर मचाने लगे. उन्होंने हाथों में कागज और पुस्तक लहराते हुए स्पीकर से कहा कि यह तो क्वेश्चन आवर है आप कैसे अन्य विषयों पर बात की अनुमति देंगे. स्पीकर ने कहा आप सभी शांत होकर बैठिए मुझे पता है कि मुझे क्या करना है लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ. शोरगुल में तनवीर सादिक और सुनील शर्मा एक दूसरे को कुछ कहते हुए सुने गए. स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।