Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

मुंबई के बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर शिव कुमार उर्फ शिवा को उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार कर लिया है। उसे नेपाल सीमा से बीस किमी पहले नानपारा में पकड़ा गया। उसके चार सहयोगी भी गिरफ्तार हुए हैं। शिव कुमार गौतम नेपाल भागने की कोशिश में था। पुलिस के मुताबिक शिवा मुंबई में 12 अक्टूबर को हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल था। हत्या के बाद से वह फरार था, जबकि उसके दो साथी मुंबई में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

शिव कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह लॉरेंस गैंग के लिए स्क्रैप डीलर शुभम लोनकर के जरिए संपर्क में आया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए उसे दस लाख रुपए में सुपारी मिली थी। हत्या के बाद शिव कुमार मुंबई से फरार होकर झांसी, लखनऊ होते हुए बहराइच से नानपारा पहुंचा था। अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव, और अखिलेंद्र प्रताप सिंह नाम के चार युवक सहयोग में शामिल हैं। सभी सहयोगी बहराइच में गंडारा गांव के हैं।