Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सुहागरात पर दूल्हे ने उठाया दुल्हन का घूंघट, मिला ऐसा जवाब

कहते हैं कि शादी 7 जन्मों का बंधन होता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए शादी एक मजाक भी होता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है. यहां दूल्हा निकाह करने अपनी दुल्हनिया को ससुराल लाया. सब कुछ अच्छा चल रहा था. तभी सुहागरात पर जब दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसे कुछ ऐसा सुनने को मिला जिससे उसके होश फाख्ता हो गए. दुल्हन बोली- मुझे मत छूना. मैंने तो बस मजाक-मजाक में यह शादी की है. दूल्हा कुछ भी समझ नहीं पाया कि आखिर दुल्हन को हो क्या गया अचानक.

उसने दुल्हन से बात करनी चाही. लेकिन दुल्हन ने उसे साफ शब्दों में कह दिया- मैंने बस मजाक में ही शादी की थी. मुझे फोटोशूट का शौक है और मैं चाहती थी कि मैं अपनी शादी का फोटोशूट करवाऊं. लेकिन असल में मैं शादी नहीं करना चाहती थी. मुझे तुम पसंद नहीं हो. मैं तो किसी और से प्यार करती हूं. बात फिर दूल्हे के परिजनों तक पहुंची. उन्होंने दुल्हन के घर वालों को बुलाया. काफी हंगामा हुआ. दुल्हन भी जिद पर अड़ गई कि उसे फौरन तलाक चाहिए. मामला इतना बिगड़ा कि पंचायत तक बुलानी पड़ गई.