Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

इस दिन बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर बीते शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।