Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

MP: नर्मदा नदी का स्तर तेजी से बढ़ा, बरगी बांध के खोले गए थे 15 गेट

भारी बारिश के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में अधिकारियों ने शुक्रवार को बरगी बांध के 15 गेट खोल दिए थे। इससे नर्मदा नदी का स्तर तेजी से बढ़ा है। अचानक 1.2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से निचले इलाकों में दहशत फैल गई है। गौरीघाट में दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं। यहां पिछले साल बाढ़ आ गई थी। 

प्रशासन ने नाव से घाटों पर गश्त लगाने, नदी तटों की निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड और एसडीईआरएफ को तैनात किया है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। अधिकारियों ने पानी के स्तर में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। आम लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।