Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Bihar: बक्सर से मोबाइल टावर चोरी की खबर निकली झूठी, लीज खत्म होने के बाद जमीन मालिक ने हटाया

Bihar: ये खबर सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन बिहार के बक्सर जिले में एक मोबाइल टावर के चोरी की खबर तेजी से फैली। पहले माना जा रहा था कि बदमाशों ने 131 फीट ऊंचे टावर और उसके साथ लगे जेनरेटर जैसे उपकरणों को चोरी कर लिया है।

हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टावर को जमीन के मालिक ने ही हटा दिया था। उनकी जमीन पर टावर लगाने की लीज खत्म हो गई थी और उन्होंने टावर हटा दिया। माना जा रहा है कि जमीन के मालिक ने अपने पैसे वसूलने के लिए टावर के हिस्सों को कबाड़ के तौर पर बेच दिया।

एक स्थानीय निवासी ने टावर को हटाए हुए देखने का दावा किया है। उसके मुताबिक उसे दिन-दहाड़े हटाया गया था, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का शक ना रहे। पुलिस के मुताबिक मौके से एक जनरेटर बरामद किया गया है। उस स्क्रैप डीलर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिसे बाकी उपकरण बेचे गए हैं।