Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

19 मार्च से शुरू होगी उत्तरवाहिनी पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा, गुजरात सरकार की तैयारी तेज

सदियों से नर्मदा परिक्रमा केवल एक तीर्थयात्रा ही नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव भी रही है। गुजरात में आयोजित होने वाली उत्तरवाहिनी पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा इस परंपरा की गहरी झलक प्रस्तुत करती है। हर साल गुजरात सरकार इस परिक्रमा को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करती है। इस वर्ष 30 दिनों की परिक्रमा 19 मार्च (फागन वद अमावस्या) से 17 अप्रैल (चैत्र वद अमावस्या) तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर और सुगम परिक्रमा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है।

गुजरात पवित्र यात्रा धाम विकास बोर्ड (GPYVB) ने वर्ष 2025-26 के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की व्यवस्थाएं की हैं। पहले बनाए गए अस्थायी ढांचों को मजबूत किया जा रहा है, जिनमें डोम शेल्टर, मोबाइल शौचालय, जल केंद्र, चिकित्सा इकाइयां, 24x7 एम्बुलेंस, लाइटिंग और आपात सहायता केंद्र शामिल हैं।

श्रद्धालुओं के आराम के लिए एक बड़े वॉटरप्रूफ डोम में चारपाई, गद्दे, कुशन, कुर्सियां और चादरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बाथरूम, चेंजिंग रूम, क्लोक रूम, सेवा केंद्र और दुकानों की भी व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए अस्थायी शौचालय, मोबाइल टॉयलेट वैन, स्नान सुविधाएं, पानी की निरंतर आपूर्ति, ड्रेनेज और कचरा निपटान प्रणाली स्थापित की जा रही है। हाउसकीपिंग टीमें अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा रखेंगी।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बूथ, सुरक्षा केबिन और वॉच टावर लगाए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन के लिए इन्फ्रारेड (IR) और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) आधारित हेड काउंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग और 18 किलोमीटर लंबे रास्ते के सभी घाटों पर एलईडी और फ्लड लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि रात में भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्ता मिल सके। इसके अलावा साउंड सिस्टम, वायरलेस कम्युनिकेशन और CCTV निगरानी भी लगातार जारी रहेगी।

स्थायी बुनियादी ढांचे के तहत करीब 5.07 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें मढी देवस्थान, सिद्धटेकरी राम कुंड और बलबला कुंड पर पथ, सुविधा केंद्र, पेयजल, शौचालय, सोलर लाइट और अन्य सुविधाओं का निर्माण शामिल है। गुजरात सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के निर्देशन में राज्य की सांस्कृतिक और प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।